जालंधर| विक्टोरिया गार्डन सोसायटी के सदस्यों ने गार्डन पार्कों की सफाई और सौंदर्यीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की। सदस्यों ने अपने घरों पर एक समान नंबर प्लेट लगाने पर सहमति जताई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पार्षद बलराज ठाकुर उपस्थित थे। निवासियों ने उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया। बलराज ठाकुर ने निवासियों को आश्वासन दिया कि वे सोसायटी के विकास से संबंधित किसी भी कार्य के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर तेजपाल सिंह सचदेव, विनोद मल्होत्रा, हरिंदर सिंह, दीपक रेहान, अजय मल्होत्रा, चिराग गुप्ता, सुषांत महाजन, वरिंदर, रोहित, ओपविंदर सिंह अहलूवालिया व अन्य मौजूद रहे।


