अमृतसर| दुर्ग्याणा कमेटी के कार्यालय में 30 मार्च को नववर्ष विक्रम संवत के कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा। कमेटी कार्यालय में सुबह 11:00 बजे होने वाले विमोचन के बाद भक्तों को भी कैलेंडर वितरण किए जाएंगे। नववर्ष विक्रम संवत के कैलेंडर के विमोचन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।


