राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत राजस्थान रोजगार नीति-2025 के प्रारूप पर बुधवार को बीकानेर में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न उद्योग संघों, उद्यमियों और अधिकारियों ने भाग लेते हुए नीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल, रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.पी. शर्मा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया सहित विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि और उद्यमी उपस्थित रहे। हरगोबिंद मित्तल ने रोजगार नीति के प्रारूप की जानकारी दी और बताया कि यह नीति क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने, ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने और नियोक्ता-बेरोजगार संवाद को सुगम बनाने की तैयार की जा रही है। एक ऐसा पोर्टल बने जहां दोनों पक्ष एक मंच पर लाए जाएं सार्थक रहा संवाद सत्र उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि यह संवादात्मक सत्र राज्य की रोजगार नीति को अधिक यथार्थपरक, व्यावहारिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम रहा। उपस्थित उद्यमियों और प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर पर लागू की जा सकने वाली बातों पर जोर दिया, जिससे नीति केवल दस्तावेज न रहकर वास्तविक रोजगार सृजन का साधन बने। उद्योग जगत की राय-बिजली दर घटे, सिंगल विंडो सिस्टम मिले


