मीडिया प्रभारी सुनील गांग ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष शरद मंत्री, सचिव डॉ. भूपेंद्र व्यास और कोषाध्यक्ष अनिल चपलोत को चुना गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव प्रशांत व्यास थे। 230व्यास ने कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं परिषद के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। शाखा के कार्यों की प्रशंसा की। युवा कर्मठ सदस्यों को शाखा से जोड़ने और सदस्य संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एन.के. सिरोया, सुशील कावड़िया ने सहसचिव, डॉ. सुभाष भार्गव ने संयोजक ‘संस्कार’, बी.एल. खमेसरा संयोजक ‘सेवा’, चंद्रेश बापना संयोजक ‘संपर्क’ एवं डॉ. प्रभारानी गुप्ता संयोजक ‘महिला सहभागिता’ के पद की शपथ ग्रहण की। प्रांतीय प्रभारी ‘संपर्क’ अधिवक्ता ऋषभ जैन ने संपर्क की महत्ता को बताया। अध्यक्ष शरद ने पहले से चल रहे कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर बी.एल. हीरावत, बी.एल.खमेसरा, संतोष गोधा, डॉ. सुभाष भार्गव, डॉ. डी.के. गुप्ता, सहित सदस्यगण मौजूद थे।


