विजन डॉक्यूमेंट-2047:15 दिन में होना था तय, एक साल बाद भी लागू नहीं हो पाया, कई बड़े प्रोजेक्ट अटके

इंदौर शहर आजादी के 100वें साल में कैसा होगा, इसका विजन अब तक सामने नहीं आया है। शहर के विकास का खाका तैयार करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट-2047 बनाया जाना है। 6 जनवरी 2025 को रवींद्र नाट्यगृह में मंत्री, मेयर, सांसद की मौजूदगी में इसे लेकर आमजन से भी सुझाव लिए गए थे। पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह ने इसे अगले 15 दिन में लागू करने का दावा भी किया था, पर अब तक यह जारी नहीं हो पाया। इस कारण कई बड़े प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। असल में केंद्र सरकार के विकसित भारत @2047 के तहत सभी राज्यों को विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना है। इसी श्रेणी में मप्र के सभी नगरीय निकायों को भी विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हैं। इसमें नागरिकों की सहभागिता भी तय होना थी। इसी के मद्देनजर नागरिकों के सुझाव लेने के लिए इंदौर में जनसंवाद हुआ था। बैठक में दावा किया गया था कि डॉक्यूमेंट अगले 15 दिनों में तैयार होगा, लेकिन अब तक नहीं हो सका। विजन डॉक्यूमेंट में 19 नए फ्लायओवर, 300 हेक्टेयर ग्रीन कॉरिडोर भी शामिल यह भी शामिल जल्द जारी करेंगे डॉक्यूमेंट सभी विभागों के प्रस्तावों को इकट्ठा कर इंदौर का विजन डॉक्यूमेंट तैयार है। एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर अंतिम रूप देना है। जल्द ही जारी कर देंगे।
– शिवम वर्मा, कलेक्टर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *