हनी ट्रैप:विधायक-महिला के 10 से ज्यादा ऑडियो वीडियो वायरल… ठाकुर बोले- साजिश

धरमपुरी के भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर को महिला द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बातचीत के 10 से अधिक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। महिला का कहना है कि विधायक ब्लैकमेलिंग के सबूत पेश करें, जबकि विधायक का कहना है कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। महिला ने सभी आरोप खारिज किए और कहा कि वह सिर्फ मदद मांगने गई थी। 14 जनवरी को विधायक ने प्रेस वार्ता में महिला और उसके पति पर 2 करोड़ रुपए की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। इसके अगले दिन महिला और उसके पति पर धामनोद थाने में एफआईआर दर्ज हुई, वहीं धरमपुरी थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई। ऑडियो के अंश…
एक वायरल ऑडियो में ठाकुर महिला से कहते हैं कि महू से ट्रेन पकड़कर भोपाल आ जाओ, यहां बात करेंगे। महिला कहती हैं कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। ठाकुर कहते हैं कि बस टिकट के लिए 100 रुपए लगते हैं, आ जाओ। अन्य ऑडियो में विधायक महिला को गालियां दे रहे हैं और कांग्रेस नेताओं का भी नाम लिया गया। वायरल वीडियो में…
महिला का कहना है कि मैंने प्रूफ के साथ वीडियो मीडिया को भेज दिए हैं। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए। 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई, मेरे पति ने गाली बकी। मेरे पास सारे वीडियो प्रूफ हैं। आरोपियों ने जबरदस्ती वीडियो डिलीट कराए और माफीनामा लिखवाया। वहीं एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ है। ^मैं पहले भी कह चुका हूं, महिला ने ही भोपाल आने की बात कही थी। मैंने महिला काे नहीं बुलाया। महिला ने दाे करोड़ रुपए मांगे वह ऑडियो क्यों नहीं वायरल कर रही है। वह एक दिन मेरे कार्यालय पर रुकी और बहाना बनाकर भोपाल आई। यह मुझे फंसाने की साजिश है। महिला के साथी पुरुष ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।
-कालूसिंह ठाकुर, विधायक धरमपुरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *