विजयपुरा स्थित पार्वती नगर में पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन:सैंकड़ों लोगों ने पाई पंगत प्रसादी

विजयपुरा स्थित पार्वती नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया l इस अवसर पर पार्वती नगर, देवकी नगर, हनुमान नगर और आसपास की कॉलोनियों के सैकड़ों भक्तों ने पंगत में बैठकर पौष बड़ा प्रसादी ग्रहण कीl आयोजकों द्वारा डीजे साउंड पर भक्ति संगीत के साथ-साथ कॉलोनी वासियों ने नाचते गाते भक्ति संध्या का आनंद लियाl पौष बड़ा प्रसादी कार्यक्रम देर शाम तक चला l प्रसाद पाने के लिए दिनभर भक्तों के भीड़ रही l कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गोविंद शर्मा के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुईl इस अवसर पर पार्वती नगर के कुंजीलाल मीना, राजेश फ़ौजी, राजवीर,जगदीश त्रिपाठी,कैलाश, छुट्टन मीना, हरि सिंह मीना, धर्मेंद्र, रामहरि ,जगदीश जाट, संतोष शर्मा, हीरा सिंह योगी, कैलाश मीना थानेदार, ओमप्रकाश जांगिड़, प्रधान खटाना, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, प्रेमसिंह, भीम सिंह, मुकेश त्यागी, हनुमान शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय और पार्वती नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *