अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी कचहरी रोड निवासी बिजेश नवाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे पीहर भीलवाड़ा गए हुए थे। वह कुछ भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब सब वापस लौटे तो घर में ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चोरों के द्वारा तीन सोने की चूड़ियां, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, एक अंगूठी, दो जोड़ी कान के टॉप्स, एक चांदी की ट्रे, दो चांदी के गिलास, 4 चांदी कटोरी, चांदी के चार चम्मच, 20 सिक्के सहित अन्य सामान और 50 हजार नगदी सहित चोरी कर फरार हो गए। अलमारी तोड़कर सारा सामान चोरी किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


