विजयवर्गीय बोले-जांच कराएंगे तो निगम कठघरे में होंगे:कांग्रेस- AAP महापौर ने कहा- देश और प्रदेश में आपकी सरकार; जांच करने से किसने रोका

इंदौर में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की मध्यप्रदेश इकाई का सम्मेलन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जयपुर से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान विजयवर्गीय ने महापौरों से कहा कि- आप पारदर्शिता के साथ काम करें, यह हमारा बजट, यह हमारी आय है। आय के साधन बढ़ाएं पर लीकेज भी खत्म करें। अगर हम जांच करेंगे तो हमारी नगर निगम कठघरे में खड़ी होगी। इस पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मेयरों ने कहा कि देश और प्रदेश में आपकी ही सरकार है। जांच कराने से किसने रोका है? ये भी बोले मंत्री विजयवर्गीय टैक्स लगाइए, थोड़ा साहस दिखाइए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं चाहता हूं सिटी गवर्नमेंट बने। सरकार इसमें संकोच करती है, पर मैं नहीं। यदि ऐसा कोई प्रस्ताव आप बनाएंगे तो मैं सीएम से पास कराने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आप अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन आपको यह भी तय करना होगा कि हम आत्मनिर्भर बनें, हम आर्थिक रूप से सक्षम बनें। इसके लिए हमें क्या-क्या कदम उठाने होंगे, यह सोचना चाहिए। हम टैक्स नहीं बढ़ाते, महंगे पानी को सस्ता देते हैं। आरक्षण के कारण आपको फिर से मौका नहीं मिलेगा, तो क्यों डरते हो? टैक्स लगाइए, थोड़ा साहस दिखाइए। मैंने 5 साल में दो बार टैक्स बढ़ाए
विजयवर्गीय ने कहा- “एक समय था जब हम कर्मचारियों की सैलरी भी नहीं दे पाते थे। मैंने 5 साल में दो बार टैक्स बढ़ाए। आज मुझे गर्व है कि इंदौर का बजट सबसे ज्यादा है। यह सब 2000 से शुरू हुआ था और आज भी पुष्यमित्र भार्गव इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मेयर मतलब शहर का पिता
विजयवर्गीय ने कहा कि यदि आपने बहुत अच्छा काम किया तो पूरा शहर आपको 25 साल तक याद करेगा। मेयर मतलब शहर का पिता होता है। आपको शहर की सेवा करने का अवसर मिला है। विजयवर्गीय के बयान पर महापौरों ने क्या कहा? सीएम बोले- नगरीय निकाय अपने पैरों पर खड़े हों
सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आगामी परिसीमन का असर नगरीय निकाय पर असर पड़ेगा। लोकसभा-विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए हमें लोगों के घर-घर तक पहुंचना होगा। सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए हरसंभव कोशिश भी नगरीय निकायों को करना चाहिए। मप्र के सभी नगर निगम में ट्रिपल इंजन सरकार है। नगरीय निकाय अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। इस दिशा में नगर निगम इंदौर ने सोलर से पेयजल पहुंचाने का रास्ता खोजा है, वह प्रशंसनीय है। इसलिए सभी नगर निगम को ऐसे ही कदम बढ़ाना चाहिए। अपने कॉम्प्लेक्स, कॉलोनियों सहित अन्य माध्यमों से आय के साधन बढ़ाना होंगे। सुबह महापौरों ने किया योग-प्राणायाम
इससे पहले, सोमवार सुबह 7 बजे सभी महापौर ने इंदौर में योग-प्राणायाम के साथ दिन की शुरुआत की। सभी महापौर पंचकुइयां स्थित श्रीराम मंदिर रामघाट पर सूखे नाले में योगमित्र अभियान के तहत इकट्‌ठा हुए। सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल, संत रामगोपाल महाराज, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, स्थानीय पार्षद संध्या यादव, पार्षद भारत रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में योग मित्र सम्मिलित हुए। सरकार के समक्ष रखेंगे बैठक का एजेंडा
मुख्य कार्यक्रम के बाद इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। सभी ने अपना 10 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया है। जिसे सरकार को भेजा जाएगा। ये हैं प्रमुख मांगें… महापौरों ने छप्पन दुकान पर व्यंजनों का उठाया लुत्फ
इंदौर में ऑल इंडिया मेयर ऑफ काउंसिल सम्मेलन भाग लेने आए प्रदेश के 12 नगरीय निकायों के महापौरों ने नगर निगम के विभिन्न प्रकल्पों का दौरा किया। इसके बाद 56 दुकान पहुंचकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पूरे समय महापौरों के साथ मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *