करेड़ी| पास के गांव गोरखपुरा में पूर्व सरपंच ठा अभय सिंह खींची की पुण्यतिथि के अवसर पर भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया। सात दिवसीय भागवत कथा के समापन के अवसर पर सोमवार को भागवताचार्य पंडित हरिनारायण वैष्णव ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाया। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण के सुदामा के स्वागत, सहायता और भाव को भी बडे़ ही मार्मिक तरीके से समझाया। इस अवसर पर विधायक अमर सिंह यादव,पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, सांसद व सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। भागवत कथा के आयोजक लोकेंद्र सिंह खींची ग्राम पंचायत सरपंच गोरखपुरा ने सभी का अभिवादन किया।


