कलेक्टर से आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम पारदर्शिता के साथ शीघ्र घोषित करने की मांग

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंडल ने वर्ष 2023 में 7411 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती की वैकेंसी निकाली थी। इसमें प्रदेशभर से 58000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का फिजिकल टेस्ट हो चुका लेकिन दो साल बाद भी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ। इस संबंध में विकास गुजराती ने बताया सोमवार को अभ्यर्थियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करवाने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है चयन मंडल (ईएसबी) की लापरवाही और सरकार की ओर से सूची जारी करने के निर्देश नहीं देने से वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसी के चलते परीक्षा परिणाम शीघ्र एवं पारदर्शिता के साथ घोषित करने को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *