सीहोर|फरवरी के बचे अवकाश दिवस (शनिवार) में पंजीयन कार्यालय खोले जाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा है कि माह फरवरी एवं मार्च, शासन के राजस्व की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश के जनसामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए माह फरवरी 2025 में शनिवार अवकाश दिवस 22 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित समस्त उप पंजीयक एवं समस्त वरिष्ठ जिला पंजीयक, जिला पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिए खुले रहेंगे।


