पारा 33 डिग्री, पूरे सप्ताह ठंड की उम्मीद कम

सीहोर | मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। सोमवार को फिर से दिन में तापमान बढ़कर 33 डिग्री रिकार्ड किया गया है। हालांकि रात का तापमान पिछले तीन दिनों से स्थिर है और 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऐसे में अब लौटकर ठंड पड़ने की संभावना कम ही है। बता दें कि इन दिनों उत्तर-पूर्वी हवा कमजोर पड़ गई है। वहीं ठंड को कमजोर करने वाला पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से दिन में हलके बादल रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *