विजयवर्गीय बोले- भाजपा ने धर्मांतरण रोकने का ठेका नहीं लिया:कहा- सभी को जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी, झाबुआ में भजन संध्या में गाया गाना

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि धर्मांतरण रोकने का बीजेपी ने ठेका नहीं ले रखा है। इसमें सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। आप लोग गलत व्याख्या करते हो। हम जनजागरण करेंगे। विजयवर्गीय शनिवार को झाबुआ में रायपुरिया और थांदला के दौरे पर थे। रायपुरिया में उन्होंने भजन संध्या में भजन भी गाया। कैलाश विजयवर्गीय फैंस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और भाजपा के संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बच्चे, बूढ़े और पागल पर दया करना चाहिए थांदला में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में संपति खरीदी बिक्री में 165 /6 क में अनुमति नहीं मिलने से लोग परेशान हो रहे, तो मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह ट्राइबल क्षेत्र है। आदिवासियों का पलायन न हो समाज बचा रहे। इनके भोलेपन का फायदा कोई उठा ले, ये बेघर हो जाए। हम चाहते हैं कि इनका विकास हो, इसके लिए आदिवासियों का सरंक्षण करना सरकार का दायित्व है। पूछा कि इस परेशानियों के चलते सामान्य कहा जाए, तो मंत्री ने दो टूक कहा कि -पूरा देश पड़ा है। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के रावण कहने के बयान पर उन्होंने कहा कि मैंने बचपन में पढ़ा था कि तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए, उसमें लिखा था कि तीन लोगों पर हमेशा दया करना चाहिए बच्चे बूढ़े और पागल। ये तीनों दया के पात्र हैं, इनका जवाब नहीं देना चाहिए। वहीं, ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कोर्ट का हवाला देकर टिप्पणी करने से इंकार किया। वहीं, पी विल्सन को सरकार ने अधिवक्ता नियुक्त किया है। उनका संबंध हिंदू विरोधी पार्टियों की तरफ है ..के सवाल पर मंत्री जी बोले इसकी जानकारी नहीं है। ये खबर भी पढ़िए… झाबुआ में अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण,मंत्री विजयवर्गीय ने 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय झाबुआ जिले के थांदला पहुंचे। उन्होंने यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया और अमृत 2.0 योजना के तहत 8.54 करोड़ रुपए के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मां पद्मावती नदी के तट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में किया गया। पढ़े पूरी खबर…​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *