देवास में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन निकाला गया। इस पारंपरिक संचलन में 32 बस्तियों के हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए। ध्वज और घोष वाहिनियों सहित 100 से अधिक इकाइयों ने चार किलोमीटर लंबे इस संचलन में भाग लिया। पिछले कुछ वर्षों से देवास नगर में अलग-अलग संचलन निकाले जाते थे, लेकिन इस बार संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साथ संचलन आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च किया। यह संचलन पुलिस लाइन दशहरा मैदान से शुरू होकर राधागंज, बीएनपी रोड, रामकृष्ण चौराहा, भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, जनता बैंक, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा, नगर निगम कार्यालय, लाल गेट, स्टेशन रोड, गजरा गियर्स चौराहा और गायत्री मंदिर होते हुए वापस पुलिस लाइन दशहरा मैदान पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। शहर में जगह-जगह संचलन का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शस्त्र पूजन किया गया और वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। देखिए तस्वीरें…


