रेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दो क्वार्टर फाइनल सोमवार को खेले जा रहे हैं। दोनों मैच बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर सुबह 9 बजे से शुरु हो चुके हैं।
पहले क्वार्टर फाइनल में घरेलू क्रिकेट की दो दिग्गज टीमें कर्नाटक और मुंबई आमने-सामने है। कर्नाटक पांच बार टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है, जबकि मुंबई टीम चार बार की विजेता रही है। कर्नाटक ने ग्रुप स्टेज में 6 मुकाबले जीते, जबकि मुंबई 5 जीत के साथ नॉकआउट राउंड में पहुंची। दिन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें भिड़ेंगी।


