रांची | जयपुर में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड ने गोवा को 31 रनों से हराया। मैच में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 320 रन बनाए। उत्कर्ष सिंह ने दो छक्के एवं सात चौके की मदद से 102 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं कुमार कुशाग्र ने एक छक्के एवं आठ चौके की मदद से 78 रन बनाए। ईशान किशन ने 48 एवं एआरडी भारद्वाज ने 21 रन बनाए। उत्कर्ष सिंह एवं कुमार कुशाग्र ने तीसरे विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी निभाई। गोवा की ओर से मोहित रेडकर, फेलिक्स अलेमर व बिजेश प्रभु देसाई ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में गोवा ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 289 रन बनाए। गोवा की ओर से दर्शन मिशाल ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए नाबाद 151 रन बनाए। वहीं मोहित रेडकर ने 61 एवं कश्यप बाकले ने 22 रन बनाए। झारखंड की ओर से अनुकूल राय ने चार विकेट, वरुण एरोन को दो विकेट, बालकृष्ण, मनीषी एवं विकास सिंह ने एक-एक विकेट लिए।


