विजिलेंस ने महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर और उसके साथी को रणजीत एवेन्यू थाने के सामने रंगेहाथ पकड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस ने वीरवार को महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर और उसके साथी को रणजीत एवेन्यू थाने के सामने 40 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरमीत कौर और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी महिला पुलिस इमरजेंसी व्हीकल रिस्पांस सिस्टम में तैनात है। उसने अपने साथ हरप्रीत नाम के व्यक्ति प्राइवेट रखा है। जो शिकायकर्ताओं के घर जाकर खुद को गनमैन कहकर रिश्वत की मांग करता था। विजिलेंस ने बताया कि बुधवार को उनके पास तहसील बाबा बकाला के गांव वजील भुल्लर के रहने वाले सिकंदर सिंह ने शिकायत दी थी। रेप केस की जांच महिला सहायक इंस्पेक्टर गुरमीत कौर के पास चल रही है। बुधवार रात महिला पुलिस और उसके साथ हरप्रीत फर्जी गनमैन उसके घर रेड करने आए और उनके पक्ष से कार्रवाई करने को लेकर डेढ़ लाख रिश्वत मांगी। उसने जब कहा कि उनके पास पैसा नहीं है तो उसपर व उसके बेटे पर कार्रवाई करने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बाप- बेटे को उठाकर थाना रणजीत एवेन्यू ले गए। वहां हरप्रीत ने 10 हजार रिश्वत ऑनलाइन ली, फिर 40 हजार रुपए लेकर थाने के सामने बुलाया था। विजिलेंस इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता को 40 हजार रुपए लेकर थाना रणजीत एवेन्यू के सामने भेजा गया, जहां प्राइवेट करिंदा हरप्रीत रिश्वत लेने के लिए पहुंचा था, सरकारी गवाहों के बीच आरोपी को रंगे हाथ काबू किया। पूछताछ में उसने बताया कि कोई पुलिस में नहीं है और न ही गनमैन है। वह सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरमीत कौर के लिए काम करता है। विजिलेंस ने उसकी निशानदेही पर गुरमीत कौर को भी काबू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *