40 रु. हजार रिश्वत लेते महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

अमृतसर| विजिलेंस ने वीरवार को महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर सहित एक आरोपी को रणजीत एवेन्यू थाने के सामने 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपियों की पहचान महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरमीत कौर आैर हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी महिला पुलिस इमरजेंसी व्हीकल रिस्पांस सिस्टम में तैनात है। उसने अपने साथ हरप्रीत नाम के प्राइवेट व्यक्ति को रखा है। जो शिकायकर्ताओं के घर जाकर खुद को गनमैन कहकर रिश्वत की मांग करता था। विजिलेंस ने बताया कि बुधवार को उनके पास तहसील बाबा बकाला के गांव वजील भुल्लर के रहने वाले सिकंदर सिंह ने शिकायत दी थी। रेप केस की जांच महिला सहायक इंस्पेक्टर गुरमीत कौर के पास चल रही है। बुधवार रात महिला पुलिस और उसके साथ हरप्रीत फर्जी गनमैन उसके घर रेड करने आए और उनके पक्ष से कार्रवाई करने को लेकर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत की मांग की। उसने जब कहा कि उनके पास पैसा नहीं है तो उस पर व उसके बेटे पर कार्रवाई करने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बाप बेटे को उठाकर थाना रणजीत एवेन्यू ले गए। वहां हरप्रीत ने 10 हजार रुपए रिश्वत अॉनलाइन ली, फिर उन्हें रिश्वत की पहली किश्त 40 हजार रुपए लेकर थाने के सामने बुलाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *