संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि कजरी विधा के गायकों और बाधकों का अखिल भारतीय स्तर पर कोई बड़ा आयोजन होना चाहिए। मौके पर प्रेम दीवाना व्यास ने पानी बिना मर गइल पलामू के धनवां…, दीपक लाल पांडेय ने लूटे कजरी के बहार…, दयानंद तिवारी व्यास मिर्जापुर कजरी के नइहर…, प्रस्तुत का श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गिरिवर सिंह, पवन दीवाना, राम प्रीत सिंह, नरेंद्र अनमोल, संजय पासवान, हैप्पी चंद्रम, पवन झारखंड, पूजा कैमूरी, सविंदा राज, सूरज तहलका, राकेश मस्ताना, रजनीकांत व्यास, अनुज कुमार, कुणाल तिवारी, कुंदन पाण्डेय, विवेक संजीत दीवाना, निधि राज आदि ने एक से एक बढ़कर एक कजरी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्कार भारती गढ़वा जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, संस्कार भारती मेदिनीनगर के उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, फिल्म निर्माता दयाशंकर गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा, मानस मंडली के अरुण दुबे, द्वारिका नाथ पांडेय, आत्मा पांडेय, समाजसेवी दौलत सोनी, उद्घोषक अरुण कुमार पांडेय, समाजसेवी संतोष मिश्र, संगीत निर्देशक बसंत कुमार रवि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्कार भारती पलामू विभाग प्रमुख डॉ शंभू कुमार तिवारी ने किया। समापन वंदे मातरम्…के सामूहिक गान के साथ किया गया। भास्कर न्यूज |गढ़वा देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल, फराथिया, गढ़वा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजन का प्रमुख स्लोगन था हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान जो खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता और भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाला रहा। तीन दिवसीय इस आयोजन में कॉलेज के बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रम के सभी वर्षों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों में न केवल भागीदारी दिखाई, बल्कि खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) केशवेन्द्र कुमार तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के महत्व को समझने और उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा देता है। यह युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और नेतृत्व कौशल भी प्रदान करता है। कार्यक्रम का आयोजन खेल प्रभारी और छात्र परिषद के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कहा कि खिलाड़ी आगे और बेहतर कर नाम रोशन करें।


