बारां| विज्ञान भारती जिला इकाई बारां ने निजी मैरिज गार्डन में तुलसी पूजन दिवस मनाया। एकल अभियान एवं विज्ञान भारती की आेर से निजी मैरिज गार्डन में तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ. राधेश्याम गर्ग ने तुलसी के औषधीय व धार्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तुलसी का सानिध्य व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। सबसे बढ़िया रोग प्रतिरोधक दवाई तुलसी है। अत: हर घर में तुलसी व गिलोय होना चाहिए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की सह विभाग कार्यवाहिका अरुणा शर्मा ने समाज परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन में सहायक पांच प्रण कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व के भाव का जागरण तथा नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बातें जीवन में आएगी तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। विज्ञान भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य कृष्णमुरारी मीणा ने भारतीय संस्कृति की महत्ता व वैज्ञानिक तत्वों पर प्रकाश डाला। जिला मंत्री पप्पू लाल नागर ने विज्ञान भारती के उद्देश्य से अवगत कराया। जिला संयोजक रामावतार चौरसिया ने धन्यवाद दिया। संचालन जगदीश सोनी व कौशल विजय ने किया। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के प्रचार प्रमुख महेंद्र चौरसिया, मनीष नगर उपाध्यक्ष अंकुर भोला, प्रदीप कंडारा, हितेश पारेता, एकल अभियान के आचार्य परमानंद, जिलाध्यक्ष नरेंद्र गोयल, सत्यनारायण सुमन, सुरेश मेघवाल, राष्ट्रीय सेविका समिति के सदस्य पूरण चौरसिया, हेमलता सोनी, श्वेता जैन, शीला सोनी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संरक्षक कैलाश शर्मा, रमेश पारेता आदि उपस्थित थे।


