वित्त विभाग ने प्रदेश भर के 16 अफसरों को बांटी नई जिम्मेदारी

नवा रायपुर में मंत्रालय में सोमवार को वित्त विभाग ने 16 अफसरों के नई जिम्मेदारी दी। संयुक्त संचालक राजेंद्र कुमार पटेल को बिलासपुर से अपर संचालक रायपुर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी प्रेमलाल साहरा को इंद्रावती से संचालनालय, उप संचालक गजेंद्र प्रसाद बघेल को जेल मुख्यालय से इंद्रावती भवन, मुख्य लेखा अधिकारी भीष्म सोनी को अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम, सहायक संचालक सुनील कुमार अग्रवाल को उप संचालक संचालनालय, लेखा अधिकारी वीजी उपगढ़े को सूरजपुर से उप संचालक पीएससी बनाया गया है। इसी तरह लेखा अधिकारी राजेश कुमार परमार को रीजनल साइंस सेंटर से उप संचालक जेल मुख्यालय, प्राचार्य केएन चंद्राकर लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर, जितेंद्र कुमार श्रीवास जिला पंचायत जीपीएस व बालेंदु शेखर मिश्र सूरजपुर से लोक लेखा समिति मंत्रालय, चंद्रशेखर मेढ़ेकर कोंडागांव से उप संचालक नान, रूपेश पाठक वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जांजगीर-चांपा, व्यास चंद्र अग्रवाल सिम्स बिलासपुर से वित्तीय सलाहकार प्रकोष्ठ, राकेश कुमार सिन्हा अंबिकापुर से उप संचालक पीएचक्यू, ओमकारिणी साहू इंद्रावती भवन से स्वास्थ्य संचालनालय तथा चंद्रशेखर सराफ एमसीबी से इरीगेशन विभाग भेजे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *