विदिशा में आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया:विधायक मुकेश टंडन बोले: वे स्वदेशी-आत्मनिर्भरता के प्रतीक

विदिशा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर जैन समाज द्वारा गुरु अवतरण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसी दिन जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, वर्तमान आचार्य श्री समयसागर जी महाराज और आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का अवतरण हुआ था। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। अरिहंत विहार स्थित जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा और पूजन का आयोजन हुआ वहीं माधवगंज स्थित जैन मंदिर में खीर और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन, श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति, श्री शीतल विहार न्यास और दयोदय गो संवर्धन केंद्र उदयगिरि द्वारा किया गया। आत्मनिर्भर का संदेश दिया, सरकार भी आगे बढ़ा रही- विधायक कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति, समाजसेवी अतुल शाह, पूर्व अध्यक्ष राजीव चौधरी, महिला मंडल की सदस्य और समाजजन उपस्थित रहे। विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज प्राणी मात्र के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए और उन्होंने समाज को सच्चे जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने अपने बुजुर्गों से सीखा है कि मानव जीवन को सही दिशा देने के लिए समय-समय पर भगवान अवतार लेते रहे हैं। टंडन ने बताया कि आचार्य श्री ने बहुत पहले ही स्वदेशी, गोपालन और कुटीर उद्योगों के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज वही विचार सरकार भी आगे बढ़ा रही है। आचार्य श्री के आदर्श करोड़ों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रहे हैं, और सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। समाज में सद्भाव और धर्म भावना बनी हुई समाजसेवी अतुल शाह ने कहा कि आचार्य श्री ने जन-जन तक जिनवाणी का संदेश पहुंचाया और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संजय सेठ ने बताया कि यह दिन तीनों महान संतों के अवतरण का प्रतीक है, जिनके आशीर्वाद से समाज में सद्भाव और धर्म भावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *