जब कान्हा टाइगर रिजर्व में पैरों पर खड़े हुए बाघ-बाघिन:टी-125 ने की रिझाने की कोशिश, तो बाघिन ने दिया ऐसा जवाब

कान्हा टाइगर रिजर्व का मुक्की जोन दिनों पर्यटकों की आमद से गुलजार है। मंगलवार सुबह सफारी के लिए पहुंचे टूरिस्ट्स को एक रोमांचक नजारा देखने मिला, जब बाघ-बाघिन आमने-सामने से दो पैरों पर खड़े हो गए। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना वीडियो बना रहे लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। दरअसल, सुबह के वक्त जब टूरिस्ट वन विभाग की कार से बाघ के मूवमेंट वाले इलाके में सफारी कर रहे थे, उसी दौरान नर बाघ टी-125 और बाघिन टी-106 झाड़ियों से निकलकर पर्यटकों की गाड़ी के सामने आ गए। वीडियो में नजर आ रहा है कि नर बाघ टी-125 (पट्टे वाला) को बाघिन टी-106 (एमबी-3) को रिझाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, बाघिन को बाघ की ये बात पसंद नहीं आई और वो गुर्राते हुए दो पैरों से खड़ी हो गई। बाघ भी बचाव में दो पैरों पर खड़ा हो गया। तस्वीरे देखिए… क्या कहते हैं एक्सपर्ट वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के दृश्य बेहद दुर्लभ होते हैं और पर्यटकों को ऐसे नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं। यह घटना कान्हा टाइगर रिजर्व की समृद्ध वन्यजीव विविधता को उजागर करती है। वीडियो सामने आने के बाद से यह वन्यजीव प्रेमियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे बड़ी संख्या में देखा और साझा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *