विदिशा में शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर अहमदपुर चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी की है जो बर्दाश्त करने के लायक नहीं। उन्होंने अंबेडकर जी को लेकर गलत टिप्पणी की है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।


