विदिशा में सोमवार सुबह कड़ाके के ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रह गई, जिससे आम जनजीवन और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। पैदल राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भी स्कूली बच्चे पूरी तैयारी के साथ घरों से निकले। बच्चे कैप, मफलर और दस्ताने पहनकर स्कूल जाते नजर आए। तापमान में लगातार गिरावट मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात जिले का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। बीते तीन दिनों से रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ की राय मौसम विशेषज्ञ एस.एस. तोमर ने बताया कि दिन में तेज धूप के कारण वाष्पीकरण बढ़ रहा है, लेकिन हवा की गति कम होने से रात से सुबह तक घना कोहरा बन रहा है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अलाव नहीं, लोगों में नाराजगी पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में लोगों ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इतनी ठंड के बावजूद अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी में उन्हें कचरा इकट्ठा कर जलाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल्द ठंड से राहत के इंतजाम करने की मांग की है। तस्वीरों में देखिए विदिशा की ठंडी सुबह…


