शहडोल में कड़ाके की ठंड, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:तापमान 2.8 डिग्री पहुंचा; ठंड से हाईवे पर खतरा बढ़ा

शहडोल जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। पिछले दो दिनों से तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। सोमवार सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9 बजे के बाद भी घना कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। केवल आवश्यक कार्य वाले लोग ही बाहर निकले। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे से हाईवे पर हादसों का खतरा घने कोहरे के कारण हाल ही में शहडोल-बुढार हाईवे पर एक हादसा हुआ था। सोहागपुर थाने के सामने एक कार कोहरे के कारण अधूरे पुल पर चढ़ गई। मनेंद्रगढ़ से शहडोल आ रहे चालक को कोहरे की वजह से सड़क का अंदाजा नहीं लग पाया था। गनीमत रही कि वाहन की रफ्तार कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने लोगों को कई परतों में कपड़े पहनने और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह और शाम के समय यदि आवश्यक न हो तो घरों से बाहर निकलने से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *