विदिशा में स्कूली बच्चों के ऑटो से परिवहन में लापरवाही पर बुधवार को यातायात विभाग ने जांच की। इस दौरान 11 ऑटो चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनसे जुर्माना वसूला गया। यातायात विभाग प्रभारी निरपत सिंह के मुताबिक इन ऑटो चालकों के पास परमिट, फिटनेस, बीमा और लाइसेंस नहीं थे। कुछ ऑटो में बच्चों की संख्या भी ज्यादा थी। जांच के बाद विभाग ने इन चालकों से कुल 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। नियमों का पालन करने की चेतावनी दी
विभाग ने सभी चालकों को चेतावनी दी कि वे भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें, ज्यादा बच्चों को ऑटो में लोड न करें और वाहन के सभी कागजात सही रखें। विभाग ने ये भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


