कोतवाली थाना पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान पठान साहब की बावड़ी के पास आरोपी को डिटेन किया। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर उसकी तलाशी ली तो माल बरामद हुआ। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी राजेश चौधरी के निर्देशन में डीएसपी ओमेन्द्र सिंह शेखावत के सुपरविजन मे कोतवाली सीआई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान पठान साहब की बावड़ी के पास नयापुरा बारां निवासी शाहरुख खान पुत्र सलीम खान को डिटेन किया। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी मिले दौरान आरोपी युवक के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई परशुराम, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, पवन कुमार, कृष्णमुरारी, जुगल सिंह, धर्मेन्द्र, विरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।


