विदिशा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:झोपड़ी तोड़े जाने से नाराज था, दोबारा बनाने की मांग करता रहा

विदिशा जिले के नटेरन में शुक्रवार को एक युवक अपनी झोपड़ी तोड़े जाने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना खैराई रोड पर हुई, जहां बलराम मालवीय नामक युवक करीब एक घंटे तक टावर पर बैठा रहा और झोपड़ी दोबारा बनाने की मांग करता रहा। जानकारी के अनुसार, बलराम और उसका परिवार सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। हाल ही में पंचायत ने कार्रवाई करते हुए झोपड़ी को हटा दिया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। अधिकारियों और गांव के लोगों ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बलराम के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी मां और एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। मजदूरी कर वह अपने दो भाइयों और पिता के साथ परिवार का पालन-पोषण करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *