विदिशा में सूने मकान से तीन लाख की चोरी:नाइट शिफ्ट में गई नर्स के घर वारदात, CCTV में तीन चोर कैद

विदिशा में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर रोड स्थित माधव सिटी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। यह घटना शुक्रवार रात हुई। जानकारी के अनुसार, यह चोरी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्स नंदिता के आवास पर हुई। नंदिता नाइट शिफ्ट के लिए मेडिकल कॉलेज गई थीं। सुबह ड्यूटी पूरी कर घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा था, गेट लटका था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर, नगदी और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से पता चला है कि इस वारदात में तीन चोर शामिल थे। इनमें से एक चोर बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दो चोर घर के अंदर घुसे थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस चोरी की घटना के बाद इलाके के रहवासियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *