विदिशा में हलाली बांध के 3 गेट खोले:इंजीनियर ने बांध और बेतवा नदी के किनारों से दूर रहने की अपील

भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद विदिशा का हलाली बांध एक बार फिर फुल हो गया है। बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए इसके गेट खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग ने बांध के कुल पांच गेटों में से तीन गेट खोले हैं। प्रत्येक गेट को एक मीटर तक खोला गया है, जिससे 268 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सम्राट अशोक सागर (हलाली डैम) में लगातार पानी की आवक होने से बांध का जलस्तर बढ़ गया था। इसी कारण सुरक्षा और जलस्तर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। सम्राट अशोक सागर संभाग-2 के कार्यपालन यंत्री राजकुमार पंडौले ने सुरक्षा को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से हलाली, बेस और बेतवा नदी के दोनों किनारों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। पंडौले ने बताया कि बांध का जलस्तर 95% हो जाने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *