ट्रैक्टर से टकराकर प्याज लोडिंग वाहन नहर में गिरा:शाजापुर में 6 दिन बाद खुली मंडी में सोयाबीन-प्याज की बंपर आवक से जाम

शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित कृषि उपज मंडी में सोमवार सुबह से ही चक्का जाम की स्थिति बन गई। 6 दिन की छुट्‌टी के बाद सोयाबीन और प्याज की बंपर आवक के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। जाम के चलते प्याज से भरा एक लोडिंग वाहन ट्रैक्टर से टकराकर नहर में गिर गया। घटना मंडी के बाहर हुई। लोडिंग वाहन में प्याज की बोरियां भरी थीं, जिन्हें बाद में नहर से बाहर निकाला गया। नहर में बारिश का थोड़ा पानी जमा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वाहन में एक आठ साल का बच्चा भी सुरक्षित रहा। मंडी में सड़क दोनों ओर लंबी कतारें लग जाती है मंडी में सोयाबीन और प्याज की अत्यधिक आवक के कारण यह जाम लगा। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें प्रतिदिन ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंडी के आसपास सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस संबंध में मंडी सचिव भगवान सिंह परिहार ने बताया कि प्याज और सोयाबीन की ज्यादा आवक के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुबह के समय बना जाम लगभग दो घंटे बाद सामान्य हो जाएगा। किसान बोले- रोजाना 5 बजे से जाम शुरू तनोडिया से आए किसान लखन मालवीय ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ही जाम लगना शुरू हो जाता है, क्योंकि किसानों को अपना माल मंडी के बाहर खड़ा करना पड़ता है। मंडौदा के किसान प्रकाश ने बताया कि उनका 50 कट्टी प्याज से भरा लोडिंग वाहन ट्रैक्टर से टकराकर नहर में उतर गया था, हालांकि सभी सुरक्षित रहे। यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने कहा कि उनकी टीम लगातार मंडी गेट पर तैनात है और वे जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *