विदिशा में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने पुतला दहन कर भारत सरकार से कहा-कार्रवाई की जाए

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में मंगलवार को विदिशा में विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माधवगंज चौराहे पर एकत्र होकर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही कथित हिंसा और अत्याचार की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उनका कहना था कि हत्याएं, मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं और अन्य हिंसक वारदातें अमानवीय हैं, जिन पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा है निशाना बजरंग दल के जिला संयोजक रतन सिंह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टर मानसिकता के लोगों द्वारा हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मंदिरों के साथ-साथ पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं। रतन सिंह ने हाल ही में एक हिंदू युवक की कथित निर्मम हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी घटना के विरोध में पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मांग की कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *