विदिशा में 44 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम यादव और शिवराज भी रहेंगे मौजूद

विदिशा में शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 44 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी एक दिवसीय दौरे पर विदिशा पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस वीआईपी दौरे को लेकर विदिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विधायक मुकेश टंडन ने माधवगंज से बड़े बाजार तक पैदल घूमकर व्यापारियों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हेलिकॉप्टर से भोपाल से विदिशा रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे खेल स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से उनका रोड शो शुरू होगा, जो बड़े बाजार से होते हुए जयप्रकाश मंच तक जाएगा। इसके बाद पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्र को समर्पित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और नई विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन होगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *