मुख्यमंत्री ने 2.61 लाख लाड़ली बहनों को दिए 39.16 करोड़:मंदसौर में मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

मंदसौर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 2 लाख 61 हजार 98 लाड़ली बहनों के खातों में 39.16 करोड़ रुपए की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका सभागृह में आयोजित किया गया। यह राशि जनवरी 2026 माह के लिए प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी बी.एल. विश्नोई ने इस संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, और नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *