विदिशा में पुलिस थानों में जब्त वाहनों की समस्या के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने ठोस कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना परिसर में 3 जनवरी को 149 वाहनों की खुली नीलामी आयोजित की जाएगी। इससे पहले कोतवाली थाने में हुई दोपहिया वाहनों की नीलामी से लगभग 10 लाख रुपए का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ था। 149 दोपहिया वाहनों की होगी निलामी नीलामी में विभिन्न प्रकरणों में जब्त और लावारिस हालत में मिले कुल 149 दोपहिया वाहन शामिल हैं। इनमें बजाज स्कूटर, हीरो, हीरो पंच, राजदूत और टीवीएस जैसी कंपनियों की गाड़ियां हैं। इन वाहनों की आधार कीमत एक हजार रुपए से लेकर साढ़े चार हजार रुपए तक निर्धारित की गई है, जिससे आम जनता को कम कीमत पर वाहन खरीदने का अवसर मिलेगा। खुली बोली की व्यवस्था शुरू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले जब्त वाहनों को लॉट में बेचने से अपेक्षित कीमत नहीं मिल पाती थी। इस समस्या को देखते हुए खुली बोली की व्यवस्था शुरू की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कोतवाली थाने में कुल 168 जब्त वाहनों में से 158 की सफलतापूर्वक नीलामी हुई थी, जिसमें कई वाहन अपनी मूल कीमत से दस गुना अधिक दाम पर बिके। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में एक हजार से अधिक जब्त वाहन मौजूद हैं। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य थानों में भी नीलामी कराई जाएगी। इस पहल से थानों में जगह की समस्या दूर होगी और सरकारी खजाने में भी राजस्व की वृद्धि होगी। इन वाहनों की होगी नीलामी, देखिए डिटेल…


