भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना बी डिवीजन की पुलिस ने विदेशी नंबर से फोन करके 30 लाख की फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर प्रभदसू वाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुल्तानविंड के रहने वाले लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसे एक विदेशी नंबर से फोन आया कि वह गैंगस्टर प्रभदसू वाल बात कर रहा है। उसे 30 लाख रुपए की फिरौती दी जाए। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो उसे उसके पिता और बेटे को जान से मार देगा। एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस नेआरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


