अमृतसर| पुलिस ने विभिन्न मामलों में विदेश भेजने के नाम पर 42.36 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में 7 एजेंटों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस को दी शिकायत में सरबजीत कौर निवासी गांव भंगवां ने बताया कि आरोपी एजेंट गुरबिंदर कौर, राजबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह उर्फ जस्सा निवासी जंडियाला गुरु, जरनैल सिंह और विशाल ने उसकी बेटी हरदीश कौर को कनाडा भेजने के नाम पर 21.27 लाख रुपए ठगे हैं। इसी तरह जसपाल सिंह निवासी सुल्तानविंड ने बताया कि आरोपी हरसिमरन सिंह निवासी न्यू प्रताप नगर ने उसे यूके भेजने के नाम पर 10.43 लाख रुपए की ठगी मारी है। एक अन्य मामले में गुरप्रीत सिंह से 10.20 लाख की ठगी की।


