अमृतसर| बारिश के कारण फतेह सिंह कॉलोनी में पिछले दिनों दो घरों की छतें गिर गई थीं। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने घरों के मालिक अमरजीत सिंह और नीलम कुमारी को 1.20 लाख रुपए के चेक दिया। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत लोगों के घरों की छतें बनवाने को लेकर फार्म भरवा कर लाभ दिलवाएंगे।


