विदेश भेजने के नाम पर 2 मामलों में 19.25 लाख ठगे

लुधियाना| विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो मामलों में लोगों से 19.25 लाख रुपए ठग लिए है। दोनों ही मामले थाना मोती नगर में दर्ज हुए है। पहले मामले में श्री गुरु सिंह सभा, समराला चौक के निवासी भलराज सिंह से 15 लाख की ठगी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि कनाडा का पीआर वीजा लगवाने के लिए श्री राम ओवर्सीस से संपर्क किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात दीपक शर्मा, रजनी शर्मा और वहां के मैनेजर राजविंदर सिंह से हुई। आरोप है कि तीनों ने उन्हें कनाडा भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो वीजा लगाया गया और न ही पैसे लौटाए गए। वहीं दूसरे मामले में शिकायतकर्ता अमृतसर निवासी सुखदेव सिंह से 4.25 लाख की ठगी हुई है। शिकायत में बताया कि अपनी बेटी राजबीर कौर को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए दविंदर सिंह, रिया शर्मा और रवि माही से संपर्क किया था। सौदा 4.25 लाख रुपये में तय हुआ, लेकिन रकम लेने के बाद आरोपियों ने उनकी बेटी को न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *