विदेश में नौकरी के नाम पर सात लाख की ठगी:एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट कैंसिल का पता चला, एजेंट का मोबाइल और ऑफिस बंद

सीकर में विदेश में नौकरी के नाम पर 6.99 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट जाने पर पीड़ित युवक को पता चला कि उसकी तो टिकट ही कैंसिल है। एजेंट का मोबाइल भी स्विच ऑफ है और ऑफिस भी बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खंडेला इलाके के गोकुल का बास निवासी महेंद्र कुमार कुमावत ने कोर्ट इस्तगासे से पवन माथुर उर्फ प्रदीप कुमार, नरेश और चूनाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार है। जिनकी पहचान पवन से थी। पवन का उनके घर पर आना-जाना भी लगा रहता था। पवन ने ही महेंद्र कुमार को कहा कि विदेश में अच्छी कंपनी में नौकरी लगा देता हूं। पहचान होने के कारण महेंद्र कुमार ने भी विश्वास कर लिया। इसके बाद पवन माथुर महेंद्र कुमार को अपने साथ अपने जयपुर ऑफिस लेकर गया। जहां नरेश और चूनाराम काम करते थे। नरेश और चूनाराम ने पहले 24 हजार 500 रुपए लिए। इसके बाद ओमान का वीजा मंगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और ले लिए। यह अमाउंट लेने के बाद महेंद्र कुमार को विदेश भेजने के लिए चेन्नई जाने को कहा। चेन्नई में महेंद्र कुमार को वीजा और टिकट दिया गया। इस दौरान भी उनसे 4.50 लाख रुपए ले लिए गए। इसके अलावा 75 हजार रुपए करेंसी चेंज करवाने के लिए अलग से ले लिए। एयरपोर्ट पर जब महेंद्र कुमार गया तो पता चला कि उसकी तो टिकट ही कैंसिल है। जब महेंद्र कुमार ने पवन माथुर को कॉल किया तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। महेंद्र कुमार चेन्नई में अपने किसी परिचित के पास रुक गया। जयपुर आने के बाद जब वह पवन माथुर के ऑफिस गया तो ऑफिस बंद मिला। बाद में महेंद्र कुमार को पता चला कि यह लोग लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं। आरोपियों ने महेंद्र कुमार से कुल 6 लाख 99 हजार 500 रुपए ठग लिए। फिलहाल खंडेला पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें : विदेश में नौकरी के नाम पर 26.45 लाख की ठगी:फर्जी वीजा दिया, एजेंट मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार सीकर जिले में इजराइल में क्लीनर की नौकरी का झांसा देकर 26.45 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। एजेंट ने फर्जी वीजा दे दिया। अब पीड़ित ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *