राजधानी में पार्षद की दो साल पुरानी लोकार्पण पट्टिकाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रेटर निगम के निवर्तमान पार्षद प्रदीप तिवाड़ी की वार्ड में लगी लोकार्पण पट्टिकाओं को जेडीए ने गुरुवार को अवैध मानकर ध्वस्त कर दिया। तिवाड़ी ने विरोध जताया, लेकिन प्रवर्तन शाखा ने 6 लोकार्पण पट्टिकाएं हटा दी। पट्टिकाएं अवैध, जेडीए से अनुमति भी नहीं थी: जेडीए- जेडीए प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम राठौड़ का कहना है कि जोन रिपोर्ट के आधार पर पट्टिकाएं हटाईं। विद्याधर नगर के वार्ड 22 स्थित सेक्टर 7 व 8 में फुटपाथ पर अवैध रूप से पट्टिकाएं लगाई गई थीं। पार्षद ने पट्टिकाएं लगाने से पूर्व अनुमति भी नहीं ली। सड़क बनवाना गलत था तो उसे भी उखाड़ दो: तिवाड़ी कांग्रेस सरकार के अनुमोदन के बाद जेडीए से 2023 में जोन-2 में डामर सड़कें बनवा लोकार्पण पट्टिकाएं लगाई थीं। अब हटाकर क्या मैसेज दे रहे? सड़क बनवाना गलत है तो उसे भी उखाड़ दो।


