विद्यार्थियों के बीच 500 पौधों का वितरण

रांची| श्री जगदीश सेवा संस्थान, हटिया द्वारा राजपुरोहित पंडित जगदीश नाथ मिश्र की 37वीं पुण्यतिथि पर राजकीय उच्च विद्यालय, हटिया में सभी विद्यार्थियों के बीच 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित हुए। संस्था के अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में वृक्ष का महत्व की जानकारी दी। रांची| रांची यूनिवर्सिटी के एनएसएस के तत्वावधान में शुक्रवार को आरयू के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कुलपति डॉ. डी के सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष पहल कर रही है। सभी के सामूहिक प्रयास से इस गंभीर संकट से बचा जा सकता है। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, सीसीडीसी डॉ. पी के झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. जी सी साहू आदि मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *