विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण कराया गया

भास्कर न्यूज | महासमुंद शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी ट्रेड संचालित है। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, प्राध्यापक लक्ष्मीकांत करल ने विद्यार्थियों को कॉलेज की लैब, लाइब्रेरी और कक्षाओं का दिखाकर विषय के बारे में बताया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर व्यवसायिक प्रशिक्षिका प्रज्ञा लांजेवर, निधि तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *