विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता का दिया प्रशिक्षण

जामताड़ा | तंबाजोर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्कूल सॉयल हेल्थ प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मिट्टी की गुणवत्ता, उसके संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी देना था।प्रशिक्षण सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने छात्रों को मृदा स्वास्थ्य की महत्ता, परीक्षण प्रक्रिया और इसके कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य को समझकर ही भविष्य में बेहतर उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण संभव है। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ मिट्टी के नमूने लेने, जांच की प्रक्रिया और उर्वरक संतुलन बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आत्मा से संजय सिंह, डब्ल्यूसीडीसी टीम से चंदन कुमार गुप्ता, बीटीएम फतेहपुर हिमांशु कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मी मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में कृषि और पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि बढ़ती है तथा वे अपने समाज और परिवार को भी जागरूक कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *