विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की मिली जानकारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो विद्यार्थियों के व्यापक विकास के साथ भारतीय सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों का अनुभव कराने के उद्देश्य से डीपीएस चास में स्पिक मैके कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बनारस घराना के प्रसिद्ध तबला वादक प्राणगोपाल बंदोपाध्याय तथा सितार वादक सुप्रतीक सेन गुप्ता ने विद्यार्थियों को समृद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संगीत व रागों की महत्ता से परिचित कराते हुए सरगम के सात सुरों की जानकारी दी। सितार और तबले की युगलबंदी ने सभी विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा तबला वादक प्राणगोपाल बंदोपाध्याय बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित आनंदगोपाल बंदोपाध्याय के पुत्र और शिष्य हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में अपने पिता से अपनी प्रारंभिक शिक्षा शुरू की और आज तक अपनी तालीम जारी रखी है। उन्होंने 21वीं सदी में खुद को एक बहुत ही होनहार शास्त्रीय तबला वादक के रूप में स्थापित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *