सिटी रिपोर्टर | बोकारो वन महोत्सव के अवसर पर डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-2सी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी व बतौर विशिष्ट अतिथि अधिशासी निदेशक चितरंजन महापात्रा, राजश्री बनर्जी, चितरंजन मिश्रा, विकास मनवटी, मुख्य महाप्रबंधक लक्ष्मी दास, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीबी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक नीता बा, महाप्रबंधक मीनम मिश्रा आदि शामिल हुए। इस अवसर पर कक्षा 11वीं व 12वीं के नए सत्र 2025-27 का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों व छात्रों का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत शॉल भेंट कर किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने कहा कि आप सब देश के भविष्य हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखना होगा।


