विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई

बड़वानी | मप्र जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के तहत पाटी के शासकीय कॉलेज में विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की उद्देश्यात्मक भूमिका विकासखंड समन्वयक कमल बामनिया ने प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय गोरे ने किया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्राचार्य धनालाल भावसार ने स्वामी विवेकानंदजी के जीवन परिचय व उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। जपं पाटी के सेवा निवृत्त कार्यक्रम अधिकारी धार्वे ने मप्र शासन की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेकर जनसामान्य को अधिक से अधिक जागरूक करने पर बल दिया। सभी को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वदेशी सद्भावना बाइक रैली का आयोजन कर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान परामर्शदाता सुनील गुप्ता सहित नवांकुर व प्रस्फुटन समिति सदस्यों मेंटर्स पूर्णिमा जोशी व गौरव व्यास सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *