विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटी:गणतंत्र दिवस से लौट रहे 25 से अधिक छात्र घायल, डीडवाना में कुचेटीया के पास हादसा

डीडवाना के खुनखुना थाना क्षेत्र के कुचेटीया गांव के पास गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे विद्यार्थियों से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 25 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह पिकअप मंडूकरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से विद्यार्थियों को लेकर भवाद गांव की ओर जा रही थी। कुचेटीया के पास अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्र-छात्राओं को तुरंत छोटी खाटू के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डीडवाना स्थित राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल छात्र-छात्राएं भवाद गांव के निवासी हैं। सूचना मिलते ही खुनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *